फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   20 lakh rupees stolen from RSS Seva Pramukh's house

Jalaun News: आरएसएस के सेवा प्रमुख के घर से बीस लाख की चोरी

Sun, 30 Mar 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 30 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
20 lakh rupees stolen from RSS Seva Pramukh's house
एट (जालौन)। आरएसएस के बुंदेलखंड विभाग के सेवा प्रमुख के बंद घर से चोरों ने करीब बीस लाख के जेवर व नकदी पार कर दी। वह परिजनों के साथ पत्नी का ऑपरेशन कराने लखनऊ गए थे। जब वह लौटे तो घर के कमरों में बिखरा सामान व टूटी अलमारी देखकर होश उड़ गए। सूचना पर सीओ पुलिस के मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के अमीटा गांव निवासी पूरन प्रजापति राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बुंदेलखंड विभाग के सेवा प्रमुख और लोकतंत्र सेनानी हैं। पांच दिन पहले उनकी पत्नी सूरज देवी की कमर का ऑपरेशन लखनऊ में होना था। इसलिए वह अपने बेटे व अन्य परिजनों के साथ लखनऊ चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर जेवर व नकदी पार कर दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को बेटा राघवेंद्र जब घर लौटा तो दरवाजों में लगे ताले टूटे और सामान बिखरा सामान देखकर सन्न रह गया। बताया कि चोर उनके घर से तीन तोले का हार, दो चूड़ियां, सोने की बाली, तीन किलो चांदी, दो जोड़ी सोने के टाप्स, बेसर, बेंदी, 61 चांदी के सिक्के, पायल बिछिया और 12 हजार की नकदी समेत करीब बीस लाख का माल पार कर ले गए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही चोरी की जानकारी लोगों को लगी तो खलबली मच गई। लोगों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते इतनी बड़ी चोरी हुई है। सूचना पर सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पीड़ित राघवेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed