{"_id":"5c9bb790bdec22493442e7c9","slug":"191553708944-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों पर व्यवस्थाएं चौकस रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों पर व्यवस्थाएं चौकस रखने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर व पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद ने डकोर ब्लाक के मुहम्मदाबाद, कुसमिलिया, डकोर, जैसारी आदि गांवों के बूथ देखें। वहां कमियां मिलने पर उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
सबसे पहले डीएम व एसपी मुहम्मदाबाद के मातादीन तिवारी जूनियर हाईस्कूल पहुंचे। वहां उन्होंने पुताई कराने के निर्देश दिए। इसके बाद मुहम्मदाबाद में ही बने कन्या जूनियर हाईस्कूल गए। वहां उन्होंने रैंप ठीक करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बिजली पानी की व्यवस्था देखी। उन्होंने हिदायत दी कि बूथ के आसपास गंदगी नहीं मिलनी चाहिए। इस बात का ध्यान रखा जाए कि मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके बाद डीएम दल बल के साथ कुसमिलिया पहुंचे।
विज्ञापन
जहां उन्होंने कन्या पाठशाला में उपस्थिति रजिस्टर देखा और बच्चों की संख्या और मिड डे मील के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नियमानुसार काम करने को कहा। इसके बाद कुसमिलिया इंटर कालेज के बूथ का भी जायजा लिया। उन्होंने जैसारी, डकोर ब्लाक का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम सदर विकास कश्यप व सीओ संतोष कुमार भी मौजूद थे।