{"_id":"5cc5f5e3bdec22073964dc2e","slug":"171556477411-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से राहत दिलाएंगे पिंक बूथ और मतदाता मित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से राहत दिलाएंगे पिंक बूथ और मतदाता मित्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप में मतदान के प्रतिशत को लेकर प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें उभरने लगी हैं। हालांकि गर्मी से राहत पहुंचाने के बूथों पर पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, कहीं-कहीं पर महिलाओं के पिंक बूथ बनाए गए तो वहीं इस बार मतदाता मित्र भी तैयार किए गए हैं, जो दिव्यांगों को न सिर्फ सुविधापूर्ण तरीके से बूथ तक पहुंचाएंगे बल्कि पानी का भी इंतजाम देखेंगे।
मालूम हो कि 2014 का लोकसभा चुनाव 30 अप्रैल को हुआ था, उस वक्त का तापमान 43 डिग्री के आसपास रहा था। इस बार भी सोमवार को मतदान के दौरान प्रचंड गर्मी की संभावना है। रविवार को भी तापमान अधिक होने से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि 29 अप्रैल को होने वाले मतदान को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं।
अधिकांश बूथों पर बरामदों में लाइन लगाने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जहां पर बरामदे नहीं है, वहां टेंट भी लगाए जाएंगे। हर बूथ पर पानी के लिए मटका व कहीं-कहीं पर वाटर कूलर के अलावा टैंकर भी खड़े कराए जाएंगे। महिलाओं की सुविधा के लिए प्रत्येक विधानसभा के चार चार बूथों पर पिंक बूथ तैयार किए गए हैं, जिसमें पानी, छाया की विशेष सुविधा रहेगी। इस बार मतदाता मित्र भी लाइन में खड़े मतदाताओं की प्यास बुझाने व दिव्यांगों को सुविधापूर्ण तरीके से बूथ तक पहुंचाने का काम करेंगे।