{"_id":"5cc890e0bdec22077b457026","slug":"15-days-after-marriage-youth-dies-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के 15 दिन बाद ही सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के 15 दिन बाद ही सड़क हादसे में युवक की मौत
Tue, 30 Apr 2019 11:46 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Tue, 30 Apr 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
राघवेंद्र पाल की फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगनेवा निवासी राघवेंद्र पाल (23) पुत्र मुन्नालाल पाल मंगलवार सुबह बाइक से जालौन आ रहा था। तभी उसकी बाइक चुंगी नंबर चार के पास स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। हेलमेट न पहने होने की वजह से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
राहगीरों ने इसकी सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना राघवेंद्र के परिजनों को दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, राघवेंद्र के चाचा रामनरेश पाल ने अज्ञात ट्रक की टक्कर से भतीजे की मौत की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक की तलाश शुरू की। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जगनेवा निवासी राघवेंद्र पाल की मौत की सूचना मिलते ही परिजन व गांव के आधा सैकड़ा से अधिक लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंच गए। राघवेंद्र के शव का देखते ही ग्रामीण उत्तेजित होने लगे और जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन मौके पर मौजूद कोतवाल देवेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को समझाकर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण शांत हो गए। परिजनों ने बताया कि राघवेंद्र जालौन स्थित एक मिठाई की दुकान पर हलवाई था। वह घर से दुकान पर काम करने के लिए आ रहा था। उसका एक छोटा भाई रविंद्र है, जो पढ़ता है।
विज्ञापन
मेंहदी भी नहीं छूटी उजड़ गया सुहाग
पंद्रह दिन पहले ही जिस घर में मंगल गीत गूंज रहे थे। उसी घर में आज चीखें सुनाई पड़ रही हैं। परिजनों ने बताया कि मृतक राघवेंद्र की शादी 15 अप्रैल को हुई थी। उसकी पत्नी नीलम के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी और उसका सुहाग उजड़ गया। पति की मौत से नवविवाहिता रो रोकर बार-बार अचेत हो जाती है।