फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   15 crore for 24 hours water supply in Sushil Nagar

Jalaun News: 15 करोड़ से सुशील नगर में 24 घंटे पानी

Sat, 30 Nov 2024 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 30 Nov 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
15 crore for 24 hours water supply in Sushil Nagar
उरई। जिले का पहला स्मार्ट पानी वार्ड शहर के मोहल्ला सुशील नगर बनेगा। इस वार्ड में 24 घंटे पानी की सुविधा रहेगी। नलकूप से बर्बाद होने वाले पानी को भूमिगत टैंक में संरक्षित किया जाएगा। इसके लिए अलग महीने से काम शुरू हो जाएगा। 15 करोड़ से होने वाले काम में तीन नलकूप और एक पानी की टंकी स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 17 सुशील नगर में अधिकारियों के आवास के साथ कई जनप्रतिनिधियों के निवास बने हैं। इस वार्ड के पिछले इलाके और नई बस्ती में अब भी पानी की कोई सुविधा नहीं है। करीब पांच हजार की आबादी को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। गर्मी में लोगों ने काफी हंगामा किया था। जो नलकूप लगे हुए हैं, वह भी पुराने होने के चलते पानी ठीक नहीं दे पाते हैं।
विज्ञापन

इन समस्याओं को देखते हुए जिले का पहला स्मार्ट पानी वार्ड बनाने की योजना जल निगम ने एक साल के अंदर तैयार कर प्रस्ताव भेजा था, जो पास हो गया था। अब उस बजट का टेंडर भी हो गया है। दिसंबर के अंत तक इस वार्ड में ठेकेदार काम भी शुरू कर देगा। पानी की समस्या से निजात के लिए करीब 15 करोड़ का बजट पास हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बजट में एक 1100 किलोलीटर की पानी की टंकी, 350 किलोलीटर का भूमिगत टैंक, तीन नए नलकूप के साथ ही 2700 किलोमीटर पानी की नई लाइन बिछाई जाएगी। करीब दो हजार नए घरों को निशुल्क पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे। जो नए घर बन रहे हैं। उन्हें भी इसमें शामिल किया जाएगा।

नलकूपों से पानी की टंकी और भरेगा भूमिगत टैंक

इस वार्ड में खास सुविधा रहेगी और 24 घंटे पानी इस वार्ड में मिलेगा। तीन नलकूप से पानी की टंकी और भूमिगत टैंक भरा जाएगा। टंकी भरने के बाद जो नलकूपों का पानी बर्बाद होता था। वह बर्बाद नहीं होगा। सीधे भूमिगत टैंक में जाकर संरक्षित होगा। इसका उपयोग बाद में लोगों को घरों में देने के लिए किया जाएगा। नलकूप के माध्यम से इस पानी की समस्या की जाएगी। इससे एक सुविधा रहेगी की टंकी में पानी न चढ़ पाने के कारण या नलकूप खराब होने के कारण पानी की समस्या रूक जाती थी। वह अब नहीं रूकेगी। सीधे इस टैंक से पानी पहुंचाया जा सकेगा।
इन वार्ड में अब भी पानी की परेशानी

शहर के सुशीलनगर को भले ही पानी की समस्या से निजात मिल जाए, लेकिन शहर के कई मोहल्लों में अब भी पानी की बड़ी समस्या है। शहर के कांशीराम कालोनी, बघौरा की नई बस्ती, चुर्खी रोड की बस्ती, नया पटेलनगर, तुफैलपुरवा, कादरी कालोनी, सांई पैलेस के पास इन मोहल्लों में पानी के लिए कोई इंतजाम नहीं है। इन मोहल्लों की करीब 30 हजार की आबादी पानी के लिए परेशान होती है।

वर्जन-

सुशील नगर में पानी की समस्या को ठीक करने के लिए लगातार जल निगम प्रयास कर रही थी। शासन से बजट मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही काम भी शुरू हो जाएगा। यहां स्मार्ट पानी वार्ड बनाने की योजना अगर कारगर होती है तो आगे भी इसी योजना पर काम किया जाएगा। -मनोज कुमार, एई, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed