{"_id":"5c9d1571bdec22144b7efd83","slug":"121553798513-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने कार में मारी टक्कर चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस ने कार में मारी टक्कर चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कदौरा। प्राइवेट बस चालक ने खड़ी स्विफ्ट कार में टक्कर मार दी जिससे कार खड़े ट्रक से टकरा गई। कार में बैठे चार युवक घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक बस लेकर भागने लगा। लोगों ने पीछा कर बस को पकड़ लिया और चालक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने चालक को पकड़कर थाने ले आई। वहीं घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
कदौरा थाना क्षेत्र के जोल्हूपुर हमीरपुर हाईवे स्थित सुजानपुर के पास गुरुवार की देर शाम ढाबे पर खड़ी स्विफ्ट कार में शताब्दी बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार वहीं खड़े ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बैठे अमित, राजू व गोलू सिंह समेत चार लोग घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक बस लेकर मौके से भाग निकला।
आसपास मौजूद लोगों ने बस का पीछा कर पकड़ लिया और चालक प्रदीप कुमार निवासी माती अकबरपुर को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस को सूचना दी, यूपी 100 पुलिस ने चालक को पकड़कर थाने ले आई और घायलों को सीएचसी कदौरा में भर्ती कराया। बताते हैं कि गुस्साए लोगों ने बस में बैठे यात्रियों के साथ भी मारपीट की।