फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   समझाने पर टीकाकरण कराने को हुए राजी

समझाने पर टीकाकरण कराने को हुए राजी

Fri, 18 Jan 2019 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
समझाने पर टीकाकरण कराने को हुए राजी
उरई। मीजल्स रूबेला (एमआर) टीकाकरण कराने में आनाकानी करने वाले दो स्कूलों में गुरुवार को स्वास्थ्य महकमे की टीमें गई और स्कूल प्रबंधन को टीकाकरण के बारे में चल रही अफवाहों के बारे में समझाकर जागरूक किया। इस पर स्कूल प्रबंधन टीकाकरण कराने को सहमत हो गए।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला राजेंद्रनगर स्थित कृष्ण पब्लिक स्कूल में 180 बच्चे अध्ययनरत हैं । इनका टीकाकरण होना था लेकिन स्कूल प्रबंधन ने यह कहकर टीकाकरण कराने से मना कर दिया था कि उनकी दो और संस्थाएं चलती हैं, जहां टीकाकरण के बाद बच्चों को दिक्कत हुई थी। इसके चलते वे इस संस्था में टीकाकरण नहीं कराएंगे। कुछ अभिभावक भी टीकाकरण न कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


वे दो बार टीकाकरण करने गई टीम को लौटा चुके थे। इस पर गुरुवार की अपराह्न नगरीय प्रतिरक्षण अधिकारी डा, जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य निरीक्षक महेंद्र तिवारी, एएनएम आशा अहिरवार व आशा कार्यकर्ता सुनीता स्कूल पहुंचे और स्कूल के प्रधानाचार्य दिलीप द्विवेदी व अन्य स्टाफ को टीकाकरण के बारे में समझाया। इस पर वे टीकाकरण कराने को राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन ने कहा कि वह आज ही नोटिस जारी करेंगे कि शुक्रवार को कालेज में टीकाकरण होगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यह भी हिदायत दी कि बच्चों को खाली पेट स्कूल न बुलाएं । बच्चों का टीकाकरण खाना खाने के बाद ही कराएं । इसके बाद तुलसीधाम के पास स्थित किंडर गार्डन स्कूल में 80 बच्चे अध्ययनरत हैं। वहां भी टीकाकरण नहीं हुआ था। स्वास्थ्य विभाग की टीम के वहां पहुंचने पर वहां का स्कूल प्रबंधन टीकाकरण कराने को राजी हो गया।


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व एसीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि अब तक 89 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को जागरूक कर टीकाकरण कर रही है। उन्होंने कहा कि अफवाहों से सावधान रहें। टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है। सिर्फ बीमारी और खाली पेट टीकाकरण नहीं कराना है। यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed