{"_id":"ed1fa06c-f034-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"irctc-website-offers-clothes-and-shoes","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े और जूते भी बेचेगी आईआरसीटीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े और जूते भी बेचेगी आईआरसीटीसी
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 19 Jul 2013 11:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल टिकट बेचने वाली आईआरसीटीसी अब आपके जरूरत का सामान भी बेचेगी।
विज्ञापन
आपको जूते मंगवाने हों या किताबों व कपड़ों की खरीदारी करनी हो, सब आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आप खरीद सकेंगे।
खास बात यह है कि, यह सब किफायती दर पर उपलब्ध है। इसके लिए आईआरसीटीसी ने एक ट्रेडिंग कम्पनी के साथ करार भी कर लिया है।
आईआरसीटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप कुंडू ने बताया कि, इस समय रोजाना करीब 12 से 13 लाख लोग आईआरसीटीसी की वेबसाइट को देखते हैं।
इतने बड़े पैमाने पर लोगों के ऑनलाइन जुड़े होने के कारण अब आईआरसीटीसी ने आम दिनों में इस्तेमाल होने वाले उत्पादों की बिक्री करने का निर्णय लिया है।