फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   youth to finish the curruption

भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए आगे आएं युवा

Thu, 31 Dec 2015 12:22 AM IST
Updated Thu, 31 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
हाथरस (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश बचाओ, उत्तर प्रदेश बनाओ अभियान के संयोजक सीनियर आईएएस अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह हाथरस आए। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में लगातार भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। इससे बचने के लिए युवाओं को आगे आना होना।
विज्ञापन

उन्होंने आंकडे़ प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन 11 बलात्कार एवं 14 हत्याएं हो रही हैंै। उन्होंने कहा कि इससे कहीं अधिक घटनाएं तो प्रदेश में पुलिस द्वारा दर्ज नहीं की जा रही हैं। सभी सरकारों द्वारा गरीबी को मिटाने का दावे भी लगातार किए जा रहे हैं, लेकिन वास्तव में यह सरकारें गरीबों को ही मिटाने का काम कर रही हैं। इन राजनीतिक दलों की मानसिकता को बदलना होगा। उन्होंने बताया कि अब तक वह प्रदेश के 55 जिलों में भ्रमण कर भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार कर चुके हैं। शीघ्र ही भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन चलाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी दावा किया कि उनको अपने अपने राजनीति दलों में शामिल करने के लिए भाजपा एवं आप संयोजक केजरीवाल ने भी बात की है, लेकिन उनका मकसद राजनीति करना नहीं, बल्कि इस प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करना है। कैलाश पौनिया, विनय ओसवाल, मोहन सिंह राठौर, भगवान सिंह चौहान, प्रशांत कौशिक, पीयूष बब्बू, शम्मी गौतम, उमाकांत पुंढीर, कन्हैयालाल दिवाकर, दुर्गेश सिंह उर्फ  सोनिया, मनीषा ठाकुर, सुमित शर्मा, डॉ. रवि चौधरी, सुनील दीक्षित आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed