{"_id":"6b02d85d839ee410d004dd17","slug":"ineligible-teacher-duty-action-on-principal-manager-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: अपात्र शिक्षक की ड्यूटी लगी तो प्रधानाचार्य-प्रबंधक पर होगी कार्रवाई, बनेगा कंप्यूटरीकृत आई कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: अपात्र शिक्षक की ड्यूटी लगी तो प्रधानाचार्य-प्रबंधक पर होगी कार्रवाई, बनेगा कंप्यूटरीकृत आई कार्ड
Mon, 23 Nov 2026 01:26 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:26 AM IST
सार
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटर की परीक्षा में अपात्र शिक्षकों के ड्यूटी लगाने पर लगाम लगेगी। अगर अपात्र शिक्षक की ड्यूटी लगी तो स्कूल के प्रधानाचार्य और प्रबंधक पर कार्रवाई होगी। कक्ष निरीक्षक, प्रयोगात्मक परीक्षा और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए इस बार शिक्षकों व कर्मचारियों के कंप्यूटरीकृत आईडी कार्ड तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा में यदि कोई अपात्र शिक्षक ड्यूटी करता पाया जाता है तो संबंधित संस्था के प्रधानाचार्य व प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने प्रदेश के सभी डीआईओएस को जारी किए हैं।
विज्ञापन
सचिव द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम 1921 की विनियमावली के तहत विद्यालयों में केवल निर्धारित अर्हताधारी शिक्षक ही नियुक्त हो सकते हैं। माध्यमिक विद्यालयों द्वारा परिषद के पोर्टल पर अपलोड किए गए शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कार्मिकों के विवरण का डीआईओएस अपने लॉगिन के माध्यम से विद्यालयवार परीक्षण और सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन
इस कार्य को आगामी 10 दिसंबर तक प्रत्येक दशा में पूरा कर ऑनलाइन सबमिट करना अनिवार्य है। जांच के दौरान यदि किसी विद्यालय में कोई अपात्र शिक्षणकर्मी पाया जाता है, तो संबंधित संस्था पर दंड अधिरोपित किया जाएगा। डीआईओएस डाॅ. नीरज गोयल ने बताया कि प्रधानाचार्यों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी शिक्षक का विवरण दो अलग-अलग विद्यालयों में दर्ज न हो। विद्यालय छोड़ चुके या दिवंगत हो चुके कार्मिकों के नाम हटाने के साथ-साथ बोर्ड द्वारा पूर्व में डिबार किए गए शिक्षकों व प्रधानाचार्यों को पोर्टल पर अनिवार्य रूप से डिबार श्रेणी में दर्शाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
बनेगा कंप्यूटरीकृत पहचान पत्र
बोर्ड परीक्षा 2027 में कक्ष निरीक्षक, प्रयोगात्मक परीक्षा और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए इस बार शिक्षकों व कर्मचारियों के कंप्यूटरीकृत आईडी कार्ड तैयार किए जाएंगे। इसके लिए पोर्टल पर शिक्षकों के नाम, पदनाम, जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि, मोबाइल नंबर, अध्यापन विषय का कोड और स्नातक व परास्नातक के शैक्षिक प्रमाणपत्र अपलोड कराए गए हैं।
