{"_id":"6b0343fcb6812aa67b0410b0","slug":"five-thousand-vehicles-sold-3200-registered-so-far-hathras-news-c-56-1-hts1003-157470-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पांच हजार वाहनों की हुई बिक्री, अब तक 3,200 का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पांच हजार वाहनों की हुई बिक्री, अब तक 3,200 का पंजीकरण
Mon, 23 Nov 2026 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
हाथरस। नवंबर माह में जिले में करीब पांच हजार नए वाहनों की बिक्री हुई है। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय के प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक इनमें से 3,200 वाहनों का पंजीकरण पूरा हो चुका है, जबकि डीलर पॉइंट पर लंबित फाइलों के निस्तारण के बाद पंजीकरण का यह आंकड़ा पांच हजार के पार पहुंचना तय माना जा रहा है।
त्योहारी खरीद के आंकड़ों पर नजर डालें तो हाथरस की सड़कों पर दोपहिया वाहनों की बादशाहत साफ दिखाई दे रही है। कुल 3,200 पंजीकृत वाहनों में अकेले 2,800 मोटरसाइकिलें और 111 मोपेड शामिल हैं। यानी हर 10 में से करीब 9 खरीदारों ने दोपहिया वाहन को अपनी पहली पसंद बनाया।
इसके अलावा परिवार के साथ सफर को आरामदायक और सुरक्षित बनाने के लिए 179 लोगों ने नई कारें खरीदीं। वहीं, रबी की बोआई और कृषि कार्यों को गति देने के लिए किसानों ने भी 35 नए ट्रैक्टरों की खरीद कर बाजार को मजबूती दी है। एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि त्योहारी सीजन में बिके शेष वाहनों के डीलर पॉइंट पंजीकरण की प्रक्रिया तेजी से अंतिम चरण में चल रही है। इस रिकॉर्ड बिक्री से परिवहन विभाग के राजस्व में भी बड़ा उछाल दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
220 ग्राहकों ने अपनाया ग्रीन मोबिलिटी का साथ
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच हाथरस के खरीदारों का रुझान तेजी से इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों की ओर बढ़ा है। नवंबर में कुल 220 इलेक्ट्रिक व हाइब्रिड वाहनों की बिक्री दर्ज की गई है। इनमें 196 प्योर ईवी यानी पूर्णतः इलेक्ट्रिक, दो स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और चार पेट्रोल हाइब्रिड वाहन शामिल हैं। ई-वाहनों की इस कुल खरीद में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी दोपहिया ई-स्कूटर व ई-बाइक, 15 प्रतिशत तिपहिया ई-रिक्शा व ऑटो और 10 प्रतिशत चारपहिया ई-कार की रही है।