{"_id":"699cb22c456b22380c0384fc","slug":"youth-jailed-for-drug-trafficking-acquitted-hathras-news-c-56-1-hts1004-145001-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नशा कारोबार के आरोप में जेल बंद युवक दोष मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नशा कारोबार के आरोप में जेल बंद युवक दोष मुक्त
Tue, 24 Feb 2026 01:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
नशा कारोबार के आरोप में एक साल से जेल में बंद युवक को न्यायालय ने सोमवार को दोष मुक्त कर दिया। पुलिस अपने ही आरोपों को न्यायालय में साबित नहीं कर सकी। पुख्ता सबूत व गवाह न होने के कारण यह माना गया कि युवक पर की गई कार्रवाई योजनाबद्ध थी। दोषमुक्त होने के बाद युवक अब जेल से बाहर आएगा।
कोतवाली सदर पुलिस ने 24 मार्च 2025 को मोनिशचंद्र शर्मा निवासी आगरा रोड के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की थी। मोनिश को 600 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा था कि मोनिश नशा कारोबार करता है और वह उसी उद्देश्य से नशीला पदार्थ लेकर जा रहा था। तब से मोनिश जेल में है। उसे जमानत नहीं मिल सकी। इधर, सेशन न्यायालय में मामला ट्रायल पर पहुंचा। एडीजे कोर्ट छह में प्रकरण की सुनवाई चल रही थी। पुलिस अपने अतिरिक्त ऐसा कोई गवाह प्रस्तुत नहीं कर सकी, जिससे आरोप सिद्ध होते।