{"_id":"5d4b1ae28ebc3e6ccd34798f","slug":"youth-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-shaphu-news-ali2104229157","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
चार अगस्त को हुए हादसे में एक दोस्त की मौके पर हो गई थी मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
सहपऊ। सादाबाद जलेसर मार्ग पर नगला केशरी पर हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बता दें कि इस हादसे में एक
युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। जबकि दूसरे की आगरा इलाज के दौरान बुधवार की सुबह मौत हो गई।
गौरतलब है कि क्षेत्र के गांव मकनपुर निवासी शैतान सिंह (22) पुत्र ओम प्रकाश कोतवाली सादाबाद के गांव कजरौटी में बाइक मिस्त्री का काम करता था। चार अगस्त को उसके ही गांव का दोस्त रवि कुमार (24) पुत्र अर्जुन सिंह अपनी बाइक ठीक कराने उसकी दुकान कजरौटी गया था। शाम को बाइक ठीक होने के बाद दोनों दोस्त एक ही बाइक पर घर चल दिए। जैसे ही उनकी बाइक सादाबाद कोतवाली के गांव नगला केशरी पहुंची तो सामने से तेज गति से आ रहे कैंटर ने उनकी बाइक को रौंद दिया।
कैंटर की टक्कर से दोनों युवक घायल होकर रोड पर गिर पड़े। इनमें से शैतान की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि उसे दोस्त रवि की बुधवार को आगरा इलाज के दौरान मौत हो गई। रवि की मौत की सूचना पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उसका शव आते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।