{"_id":"655054824c1d57270f004543","slug":"youth-injured-in-collision-with-unknown-vehicle-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: वाहन ने पैदल राहगीर को मारी टक्कर, मैनपुरी का युवक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: वाहन ने पैदल राहगीर को मारी टक्कर, मैनपुरी का युवक गंभीर घायल
Sun, 12 Nov 2023 09:58 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 12 Nov 2023 09:58 AM IST
सार
मैनपुरी के भोगांव निवासी युवक हाथरस में सादाबाद के आगरा रोड स्थित बोहरे के बास रजवाह के समीप पैदल जा रहा था। एक अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। युवक टक्कर से गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल की जानकारी के लिए पहुंची इलाका पुलिस
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
सड़क पर पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से युवक घायल होकर वहीं गिर गया। एंबुलेंस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थय केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक ने घायल का उपचार शुरू कर दिया है। घायल के परिजन अभी नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस में सादाबाद के आगरा रोड स्थित बोहरे के बास रजवाह के समीप राहगीर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर मारकर वाहन वहां से चला गया। टक्कर से सुधीर पुत्र बृजभूषण निवासी लालपुर, भोगांव, मैनपुरी गंभीर घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। डायल 108 एम्बुलेंस से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उपचार शुरू कर दिया। घायल युवक के परिजन मैनपुरी से अभी तक अस्पताल नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन