{"_id":"647b77c923ff43add6019ad7","slug":"youth-dies-due-to-excessive-drinking-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अधिक शराब पीने से युवक की मौत, ससुराल में आया था इटावा का युवक, गांव में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अधिक शराब पीने से युवक की मौत, ससुराल में आया था इटावा का युवक, गांव में शोक की लहर
Sat, 03 Jun 2023 10:56 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 03 Jun 2023 10:56 PM IST
सार
इटावा का युवक कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव महौ में अत्यधिक शराब पीकर भवन निर्माण सामग्री की दुकान पर पड़ा था। दुकानदार ने गांव रामनगरिया के रिक्शा चालक को बुलाकर उसकी पहचान कराई और उसे गांव भेज दिया।
विज्ञापन
शराब प्रतीकात्मक
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
हाथरस में हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर रामनगरिया में 35 वर्षीय युवक की अत्यधिक शराब पीने से हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
महीपाल सिंह निवासी रामनगरिया ने दो पुत्रियों की शादी भानु प्रताप और उसके भाई के साथ की थी। महीपाल का दामाद भानुप्रताप (35) पुत्र कुंवराल निवासी भरथना जिला इटावा शुक्रवार को कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव महौ में अत्यधिक शराब पीकर भवन निर्माण सामग्री की दुकान पर पड़ा था। दुकानदार ने गांव रामनगरिया के रिक्शा चालक को बुलाकर उसकी पहचान कराई और उसे गांव भेज दिया।
विज्ञापन
भानुप्रताप की हालत बिगड़ने लगी। ससुराल वाले उसे उपचार के लिए हसायन लेकर आए। हालत गंभीर होने पर उसे हाथरस लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी गौरव सक्सेना ने बताया कि भानु प्रताप अत्यधिक शराब का सेवन कर बेहोशी की हालत में भवन निर्माण सामग्री की दुकान पर पड़ा था। उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन