फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth dies due to electric shock, cousin gets burnt

Hathras News: करंट से युवक की मौत, फुफेरा भाई झुलसा, अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर

Sat, 24 Aug 2024 10:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 24 Aug 2024 10:17 PM IST
सार

विजय कुमार  बुआ के बेटे मोहन सिंह निवासी गांव मूढ़ा नौजरपुर के साथ गांव भुढि़या में मारुति कार में सवारियां लेने गया था। गाड़ी की छत पर सामान रखते समय ऊपर होकर जा रही बिजली की लाइन की चपेट में दोनों आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन
Youth dies due to electric shock, cousin gets burnt
मृतक विजय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव भुढ़िया में 24 अगस्त को मारुति कार की छत पर सामान रखते समय दो युवक विद्युत लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। सीएचसी पर एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे का अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

 
बताया जाता है कि कार सवार युवक जाहरवीर बाबा की जात के लिए जा रहीं सवारियों को लेने गांव भुढि़या जा रहे थे। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र के गांव तालिमपुर निवासी नरोत्तम सिंह पुत्र चंदन सिंह ने कहा है कि उनका छोटा भाई विजय कुमार (25)  बुआ के बेटे मोहन सिंह निवासी गांव मूढ़ा नौजरपुर के साथ गांव भुढि़या में मारुति कार में सवारियां लेने गया था। 
विज्ञापन


गाड़ी की छत पर सामान रखते समय ऊपर होकर जा रही बिजली की लाइन की चपेट में दोनों आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। सीएचसी पर उपचार के दौरान विजय को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, जबकि मोहन को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed