{"_id":"6616fc75d9fb37baf108cea9","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-train-sasni-news-c-259-1-ssn1001-100811-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत
Thu, 11 Apr 2024 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 11 Apr 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव लुटसान निवासी युवक की मंगलवार की रात को उत्तर-मध्य रेलमार्ग पर हड़ौली और सिताहरी के बीच ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
गांव लुटसान निवासी कन्हैया (19) पुत्र मलखान सिंह पशुओं को चराने घर से जंगल की तरफ गया था। रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कन्हैया घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता सताने लगी।
परिजनों ने कन्हैया को काफी खोजा, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि गांव के निकट रेल की पटरियों पर कन्हैया का क्षत-विक्षत शव पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिजनों ने बताया कि कन्हैया ने इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। संवाद