फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth danced to Kaka's songs till late night at the fair.

Hathras News: मेले में काका के गीतों पर देर रात तक झूमे युवा

Sun, 27 Sep 2026 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 27 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Youth danced to Kaka's songs till late night at the fair.
मेला श्रीदाऊजी महाराज के पंडाल में शनिवार की रात आयोजित काका नाइट में प्रसिद्ध हरियाणवी गायक रविंद्र सिंह काका ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। काका के लोकप्रिय गीत शुरू होते ही पंडाल तालियों और उत्साह से गूंज उठा। करीब एक घंटे तक चले कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह देखते ही बना।
विज्ञापन

काका ने अपने चर्चित गीत लिबास से प्रस्तुति की शुरुआत करते हुए एक के बाद एक कई लोकप्रिय गीत सुनाए। लिबास के साथ टेंपोररी प्यार, तीजी सीट, इक कहानी और केह लैन दे जैसे गीतों ने माहौल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया। काका ने अपनी गायकी से दर्शकों से सीधा संवाद भी कायम किया। उनके लोकप्रिय गीतों की फरमाइश लगातार होती रही और प्रस्तुति समाप्त होने पर दर्शकों ने कई बार वंश मोर की आवाज लगाई।
विज्ञापन

युवाओं के बीच काका के गीतों का क्रेज पूरे कार्यक्रम के दौरान साफ नजर आया। पंडाल में मौजूद दर्शक देर रात तक उनकी प्रस्तुतियों का आनंद लेते रहे। मेले का यह पहला कार्यक्रम था, जिसमें खराब मौसम के बावजूद अच्छी-खासी भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन


काले लिबास में पहुंचीं युवतियां
काका के कार्यक्रम का जादू युवकों के अलावा युवतियों पर भी खूब चला। युवतियां काले लिबास पहनकर मंच के आगे पहुंच गई और काका से लिबास के गाने सुनने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed