{"_id":"6ac208d22173f5a0960fd967","slug":"youth-beaten-for-parking-jcb-near-petrol-pump-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदराराऊ: पेट्रोल पंप के पास जेसोबी खड़ी करने पर युवक को पीटा, जेसीबी तोड़ी, चार नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदराराऊ: पेट्रोल पंप के पास जेसोबी खड़ी करने पर युवक को पीटा, जेसीबी तोड़ी, चार नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sun, 04 Oct 2026 01:36 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:36 PM IST
सार
सिकंदराराऊ के गांव टोली में जिओ पेट्रोल पंप के पास जेसीबी खड़ी करने पर युवक से मारपीट की गई। आरोपियों ने जेसीबी का कूलेंट पाइप फाड़कर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव टोली में पेट्रोल पंप के निकट जेसीबी मशीन को खड़ी कर जा रहे युवक को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जेसीबी मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी सुधीर कुमार पुत्र राम वकील ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह दो अक्टूबर गांव टोली पर स्थित जिओ पेट्रोल पम्प के पास अपनी जेसीबी मशीन को खड़ी करके अपने गांव जा रहा था। तभी राजेश निवासी गांव टोली ,रामकिशन उर्फ टिंकू , हिमांशू निवासीगण बरसामई थाना हसायन व आशू निवासी नगला उदैया थाना हसायन गाली गलौज करते हुए आए।
विज्ञापन
जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। आरोपियों ने उसकी जेसीबी मशीन का कूलेंट पाइप को फाड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन