फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Attempted murder of girl by slitting her throat, found in field

Hathras News: बच्ची को गला रेतकर मारने का प्रयास, खेत में मिली

Sun, 04 Oct 2026 02:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 04 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Attempted murder of girl by slitting her throat, found in field
बच्ची हर्षिता, जिस पर शुक्रवार की रात हमला हुआ है। संवाद - फोटो : Samvad
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला सिंघी में शुक्रवार की रात एक साल की बच्ची का किसी ने गला रेतकर उसे धान के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची को खोज लिया। उसको गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। नगला सिंघी निवासी प्रवेंद्र की एक साल की बेटी हर्षिता शुक्रवार की रात को घर के बाहर बुआ छाया के पास सो रही थी। देर रात करीब एक बजे छाया को पता चला कि बच्ची पास में नहीं है। उन्होंने घर में ढूंढा, लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला। छाया ने अपने भाई प्रवेंद्र व घर के अन्य लोगाें को जानकारी दी।
विज्ञापन

परिजनों ने आसपास बच्ची को तलाशा। शोर सुनकर पड़ोसी भी जाग गए। करीब दो बजे पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने भी बच्ची की तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद डॉग स्क्वाड को बुलाया गया। बच्ची के कपड़े सुंघाने के बाद पुलिस डॉग ने आसपास छानबीन शुरू की। घर से करीब 150 मीटर दूर बच्ची खेत में पड़ी मिली।
विज्ञापन

बच्ची के गले पर गहरा व लंबा घाव था, जिसे देखकर लग रहा था कि किसी ने गला रेता है। पुलिस व परिजन सुबह पांच बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां हालत गंभीर प्रतीत होने पर उसे आगरा रेफर किया गया। पिता प्रवेेंद्र ने बताया कि बच्ची अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीबी पर घटना का शक
पिता प्रवेंद्र ने अभी किसी पर आरोप नहीं लगाया है। परिवार के अन्य सदस्य भी असमंजस में हैं। परिजन अभी बच्ची का उपचार कराने में जुटे हैं। इस कारण शाम तक पुलिस से शिकायत नहीं की गई थी। घटना के पीछे किसी करीबी के हाथ होने का शक जाहिर किया जा रहा है।

पति-पत्नी में चल रहा विवाद
पुलिस की छानबीन व प्रवेंद्र से हुई बातचीत में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात भी सामने आ रही है। प्रवेंद्र की ददो साल पहले ही गांव की ही गायत्री से शादी हुई। बच्ची होने के बाद पति-पत्नी में मनमुटाव हो गया। पिछले छह महीने से गायत्री अलग रह रही है और बच्ची प्रवेंद्र के पास है। पुलिस घटना को इस विवाद से भी जोड़कर देख रही है।



बच्ची सकुशल है। उसके गले पर चोट बताई जा रही है। यह चोट किस तरह लगी और बच्ची झाड़ियों तक कैसे पहुंची, इसकी जांच कराई जा रही है। परिवार की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।
-हिमांशु माथुर, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed