फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sweetness of Imarti in Pitru Paksha, 100 quintals being consumed daily

Hathras News: पितृपक्ष में इमरती की मिठास, रोज खप रही 100 क्विंटल

Sun, 04 Oct 2026 02:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Sweetness of Imarti in Pitru Paksha, 100 quintals being consumed daily
शहर में एक दुकान पर इमरती तैयार करते कारीगर। संवाद - फोटो : Samvad
पितृपक्ष में इमरती की मांग ने शहर के मिष्ठान बाजार को गुलजार कर दिया है। उड़द की दाल और चाशनी की सोंधी खुशबू से दुकानें महक रही हैं। श्राद्ध और तर्पण के भोजन में इसका विशेष धार्मिक व पारंपरिक महत्व है। कारोबारियों के अनुसार जनपद में सौ क्विंटल से इमरती की खपत इन दिनों हो रही है।
विज्ञापन

शहर की करीब 110 छोटी-बड़ी दुकानों पर इन दिनों इमरती तैयार हो रही हैं। सुबह होते ही कढ़ाई चढ़ जाती हैं और ग्राहक पहुंचने लगते हैं। सामान्य दिनों में नाश्ता, कचौड़ी और बेड़ई बेचने वाले छोटे दुकानदार भी इमरती के थाल सजा रहे हैं। मुरसान गेट बाजार के मिठाई कारोबारी उमंग वार्ष्णेय ने बताया है कि पितृपक्ष में प्रतिदिन 100 क्विंटल से अधिक इमरती की खपत हो रही है। एकादशी, द्वादशी और सर्वपितृ अमावस्या पर बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इधर, नयागंज से हेमंत कुमार व जितेंद्र कुमार ने बताया है कि उड़द दाल, चीनी और खाद्य तेलों के दाम बढ़ने से भाव भी बढ़े हैं। पिछले साल की तुलना में 10 से 20 रुपये किलो की वृद्धि हुई है। वनस्पति घी वाली इमरती 220 से 260 और देसी घी वाली 580 से 600 रुपये किलो बिक रही है। इसके बावजूद लोग भोग और ब्राह्मण भोज के लिए खरीदारी कर रहे हैं। हलवाइयों के मुताबिक, 16 दिन का यह दौर साल का सबसे व्यस्त और कमाई वाला समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed