फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   young man was murdered with a sharp weapon

Hathras: युवक की हत्या, दो बोरों में बंद मिला शव, नगर पंचायत चेयरमैन के भतीजे सहित चार पर मुकदमा दर्ज

Thu, 24 Apr 2025 10:48 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 24 Apr 2025 10:48 AM IST
सार

कपिल सुबह घर से निकला था। वह लौटकर घर नहीं पहुंचा। रात्रि 11 बजे तक तलाश करने के बाद भी कपिल का कुछ पता नहीं लगा । स्टेशन के निकट शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को दी।

विज्ञापन
young man was murdered with a sharp weapon
मृतक कपिल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के कस्बा मेंडू के एक उन्नीस वर्षीय युवक की बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई है। उसका शव दो बोरों में भरकर स्टेशन के पास फेंक दिया गया। सिर धड़ से अलग था। परिवार वालों का कहना है कि युवक 23 अप्रैल सुबह किसी दोस्त की फोन कॉल पर घर से निकला था। इसके बाद से गायब था। अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। मगर पिता की तहरीर पर नगर पंचायत चेयरमैन के भतीजे सहित चार नामजदों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

बोरों में मिला शव24 अप्रैल सुबह करीब 5 बजे रेलवे स्टेशन के पास आपस में जुड़े दो बोरों में कुछ संदिग्ध सा लोगों को दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर उसमें खून से लथपथ बुरी तरह कटा पिटा शव मिला। इस सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने पाया कि युवक की गला रेतकर व किसी धारदार हथियार से वारकर हत्या की गई है। 
विज्ञापन


उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। सिर फटा हुआ था। पुलिस ने जब वहां युवक की पहचान के प्रयास किए तो कस्बा मेंडू के ही डोरीलाल ने आकर उसकी पहचान अपने बेटे कपिल के रूप में की। बताया कि कपिल बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे किसी दोस्त के कॉल पर घर से निकला था। इसके बाद नहीं आया। परिजन उसे रिश्तेदारियों में तलाश रहे थे। मगर सुबह शव मिलने की सूचना पर आए तो बेटे की हत्या होना उजागर हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन के भतीजे ने दी थी धमकी

इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराते हुए युवक के पिता ने बताया कि चार दिन पहले मेंडू नगर पंचायत चेयरमैन के भतीजे ने घर पर आकर कपिल को जान से मारने की धमकी दी थी। उसी धमकी के क्रम में उसके साथी वरुण निवासी नगला खरग, पंकज निवासी सुभाष नगर और अजय निवासी मेंडू ने मिलकर कपिल की हत्या की है। पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस मामले में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। चेयरमैन के भतीजे का नाम भी बताया गया। इन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।-श्यामवीर सिंह, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed