{"_id":"66bfecb5b7a4f40217026906","slug":"young-man-shot-referred-in-critical-condition-hathras-news-c-259-1-ssn1001-101113-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: युवक को गोली मारी, गंभीर हालत में रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: युवक को गोली मारी, गंभीर हालत में रेफर
Sat, 17 Aug 2024 05:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव लढ़ौता में एक युवक को कुछ लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। घायल का उपचार गंभीर हालत में अलीगढ़ के निजी अस्पताल में चल रहा है। चाचा ने इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
तहरीर में चाचा जितेंद्र सिंह पुत्र निहाल सिंह ने कहा है कि बृहस्पतिवार की देर रात उनके 20 वर्षीय भतीजे विकास उर्फ राजा को कुछ लोग घर से नलकूप पर बुलाकर ले गए थे। नलकूप से अपने साथ जिरौली रजबहे पर ले गए। वहां किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई और आरोपियों ने विकास पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। हाथ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को देखकर वहां से ट्रैक्टर लेकर गुजर रहे दीपू ने इसकी सूचना परिजनों को दी।
आनन-फानन परिजन घायल को लेकर हाथरस के एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां हालत गंभीर होने के कारण उसे अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है। कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। घायल के चाचा ने बताया कि छह महीने पहले स्कूल में भतीजे की कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। उन्होंने केके पंडित एवं अभय पंडित निवासी ऊतरा, आकाश निवासी अकबरपुर, आकाश निवासी सठिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।