{"_id":"6aa8f498876f81c2b602ced8","slug":"ganesha-sthapana-in-every-house-in-hathras-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: घर-घर विराजे गणपति, मंदिरों में लगे छप्पन भोग, 150 क्विंटल लड्डू-मोदक की हुई बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: घर-घर विराजे गणपति, मंदिरों में लगे छप्पन भोग, 150 क्विंटल लड्डू-मोदक की हुई बिक्री
Tue, 15 Sep 2026 01:03 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:03 PM IST
सार
गणेश चतुर्थी पर शहर में मोदक और लड्डू की जमकर बिक्री हुई। सुबह से ही मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही और जिलेभर में करीब 150 क्विंटल मोदक व लड्डू बिकने का अनुमान है।
विज्ञापन
गणेश प्रतिमा स्थापना, गणेश मंदिर में तैयार बड़ा मोदक
- फोटो : संवाद
विस्तार
गणेश चतुर्थी का त्योहार सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। हाथरस शहर और गांवों के घर-घर में श्रद्धालुओं ने एक से 11 दिन तक पूजन के लिए भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कीं। शाम को मंदिरों में छप्पन भोग, फूल बंगला और भव्य शृंगार के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
मंदिरों में भगवान गणेश के अभिषेक, चोला अर्पण और महाआरती का आयोजन हुआ। कई मंदिरों में सवा क्विंटल लड्डुओं का भोग लगाया गया और प्रसाद का वितरण किया गया। तरफरा रोड, घंटाघर, होली वाली गली और सीकनापान गली स्थित गणेश मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। होली वाली गली स्थित चमत्कारी गणेश मंदिर में गणेश महोत्सव का आयोजन हुआ। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष मनीष कूलवाल, महामंत्री श्याम वर्मा, कोषाध्यक्ष संजू भगत, प्रशांत वर्मा, रवि वर्मा और प्रधान सलाहकार आशीष सेंगर का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
मोहल्ला कर्र में हुई गणपति की स्थापना
सिटी रेलवे स्टेशन के सामने मेंडू रोड स्थित मोहल्ला कर्र में वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
56 प्रकार के लड्डुओं से लगाया भोग
तरफरा रोड स्थित गणेश मंदिर में रुद्राभिषेक, मंगल शृंगार और शाम को छप्पन भोग एवं फूल बंगला का आयोजन हुआ। भगवान गणेश को 56 प्रकार के लड्डुओं का भोग अर्पित किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में मंदिर व्यवस्थापक पंडित रोहित शर्मा का योगदान रहा।
150 क्विंटल लड्डू व मोदक की बिक्री
गणेश चतुर्थी पर शहर में मोदक और लड्डू की जमकर बिक्री हुई। सुबह से ही मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही और जिलेभर में करीब 150 क्विंटल मोदक व लड्डू बिकने का अनुमान है। इस बार मिठाई कारोबारियों ने नारियल, चॉकलेट, ड्रायफ्रूट और पिस्ता सहित कई फ्लेवर के मोदक तैयार किए, जिन्हें ग्राहकों ने खूब पसंद किया। खासकर बच्चों और युवाओं में चॉकलेट मोदक की मांग सबसे अधिक रही। मोतीचूर, बेसन और मेवों से बने विशेष लड्डुओं की भी अच्छी बिक्री हुई।