फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   young man hanged in kitchen of nasha mukti kendra Chadapa Hathras

Hathras News: डेढ़ महीने पहले नशा मुक्ति केंद्र छोड़ गए थे परिवार वाले, किचिन में लगाई अलीगढ़ के युवक ने फांसी

Wed, 22 Mar 2023 10:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 22 Mar 2023 10:13 PM IST
सार

अलीगढ़ के थाना दादों क्षेत्र के गांव नगला सोरन निवासी युवक नशे का आदी था। युवक को परिजन नशा छुड़ाए जाने के लिए कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई स्थित नशा मुक्ति केंद्र में डेढ़ महीने पहले छोड़ गए थे। युवक ने नशा मुक्ति केंद्र के किचन में फांसी लगा ली।

विज्ञापन
young man hanged in kitchen of nasha mukti kendra Chadapa Hathras
युवक ने लगाई फांसी प्रतीकात्मक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी होने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


अलीगढ़ के थाना दादों क्षेत्र के गांव नगला सोरन निवासी 28 वर्षीय हीरेश पुत्र मिट्ठू नशे का आदी था। युवक को परिजन नशा छुड़ाए जाने के लिए कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई स्थित नशा मुक्ति केंद्र में पिछले करीब डेढ़ महीने पहले छोड़ गए थे। बुधवार की देर शाम को हीरेश ने नशा मुक्ति केंद्र के किचन में फांसी लगा ली, इससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


फांसी लगाकर आत्महत्या करने पर नशा मुक्ति केंद्र प्रशासन में खलबली मच गई। वहीं सूचना मिलने पर कोतवाली चंदपा प्रभारी एसएचओ गिरीश गौतम मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस मामले की सूचना दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ गिरीश गौतम ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed