{"_id":"6ad53c2fca97ebaa2003a904","slug":"tesu-jhanji-items-arrive-in-markets-for-vijayadashami-sales-begin-hathras-news-c-56-1-hts1003-155872-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: विजयदशमी के लिए बाजार में सजे टेसू-झांझी, बिक्री शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: विजयदशमी के लिए बाजार में सजे टेसू-झांझी, बिक्री शुरू
विज्ञापन
टेसू झांझी की बिक्री। संवाद।
- फोटो : samvad
विजयदशमी पर्व के लिए शहर में टेसू-झांझी की बिक्री शुरू हो गई है। आगरा रोड सहित विभिन्न बाजारों में इनकी दुकानें सज गई हैं। मंगलवार को रावण दहन के बाद खरीदारी में तेजी आने की उम्मीद है। इस साल टेसू 30 से 100 रुपये और झांझी 30 से 50 रुपये तक बिक रही हैं। कारीगरों ने महंगाई के कारण इनके दामों में पांच से दस रुपये की बढ़ोतरी की है।
दशहरे के बाद बच्चे टेसू और झांझी लेकर गली-मोहल्लों में घूमते नजर आएंगे। परंपरा के अनुसार, पूर्णिमा के दिन इनका विसर्जन किया जाता है। लोक मान्यता में टेसू को महाभारत के वीर बर्बरीक से जुड़ा प्रतीक माना जाता है। कथा के अनुसार, श्रीकृष्ण ने बर्बरीक को महाभारत युद्ध देखने का वरदान दिया था। युद्ध का साक्षी बनने के लिए उनके सिर को एक स्थान पर रखा गया था। टेसू की आकृति इसी प्रसंग से जोड़ी जाती है।
कारीगर तस्लीम ने बताया कि इन्हें पितृपक्ष से तैयार करना शुरू कर दिया था। रामलीला के दौरान ही इनकी बिक्री आरंभ हो जाती है। दशहरे पर रावण दहन के बाद इनकी मांग और बढ़ती है। कारीगर अजब सिंह ने बताया कि महंगाई के कारण दाम बढ़ गए हैं।