{"_id":"6ad53b62fd5a641ecd06fad3","slug":"demand-for-lightweight-mangalsutras-rises-ahead-of-karwa-chauth-hathras-news-c-56-1-hts1003-155875-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: करवाचौथ से पहले हल्के मंगलसूत्रों की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: करवाचौथ से पहले हल्के मंगलसूत्रों की बढ़ी मांग
विज्ञापन
शहर के एक ज्वेलर्स के यहां हल्के वजन के मंगलसूत्र। संवाद
- फोटो : samvad
करवाचौथ और दिवाली को लेकर शहर के सर्राफा बाजार में रौनक बढ़ गई है। सोने के दाम ऊंचे होने के बावजूद मंगलसूत्र की खरीदारी जारी है। इस बार हल्के वजन और आकर्षक डिजाइन महिलाओं को लुभा रहे हैं।
नया बाजार, सर्राफा बाजार और कमला बाजार के आभूषण प्रतिष्ठानों पर दो से पांच ग्राम तक के मंगलसूत्र उपलब्ध हैं। इनकी शुरुआती कीमत करीब 25 हजार रुपये है। काले मोतियों की महीन लड़ियों के साथ पान के पत्ते जैसे पेंडेंट खूब पसंद किए जा रहे हैं। सिंगल डायमंड स्टडेड लॉकेट, हार्ट शेप और फ्लोरल पैटर्न के डिजाइन भी मांग में हैं। इन्हें साड़ी और सूट के साथ ही आधुनिक परिधानों में भी पहना जा सकता है। कारोबारियों के अनुसार, बजट के अनुकूल होने के कारण नई पीढ़ी की युवतियां भी इन डिजाइनों में रुचि दिखा रही हैं।
- सोने के बढ़ते भाव के चलते ग्राहक हल्के मंगलसूत्र पसंद कर रहे हैं। 25 से 50 हजार रुपये की रेंज में 18 और 22 कैरेट के मंगलसूत्र की मांग है। काले मोतियों की बारीक माला और पान के पत्ते की नक्काशी वाले डिजाइन पसंद किए जा रहे हैं। - गर्भित अग्रवाल, ज्वेलर्स।
विज्ञापन
- करवाचौथ पर उपहार के लिए लाइटवेट मंगलसूत्र पसंदीदा विकल्प बन रहे हैं। महिलाएं स्लीक डिजाइन पसंद कर रही हैं, जिन्हें साड़ी, सूट और फॉर्मल ड्रेस के साथ पहना जा सके। 25 हजार रुपये से शुरू होने वाले हॉलमार्क प्रमाणित मंगलसूत्र की एडवांस बुकिंग भी हो रही है। — सुधीर जैन, ज्वेलर्स।