फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   young man committed suicide by hanging himself

Hathras News: बच्चों को लेकर पत्नी रह रही मायके, न आने से परेशान पति ने फंदे पर लटक कर दी जान

Mon, 26 Feb 2024 09:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 26 Feb 2024 09:57 PM IST
सार

पत्नी से किसी बात को लेकर एक साल से पति का विवाद चल रहा था । वह अपने दो बच्चों को लेकर मायके में रह रही थी । पति उसे घर लाने की कई बार कोशिश की, लेकिन वह नहीं आई। पत्नी के नहीं आने पर वह परेशान था। रात में पति ने टीनशेड में के पाइप में फंदा लगाया और उस पर झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गई ।

विज्ञापन
young man committed suicide by hanging himself
आत्महत्या - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हाथरस में सादाबाद क्षेत्र के गांव मई में 28 वर्षीय युवक फांसी के फंदे पर झूल गया । फंदे पर लटकने के कारण उसकी मौत हो गई । पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया। 

विज्ञापन


गांव मई निवासी कोमल सिंह के 28 वर्षीय पुत्र लवकुश का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर एक साल से विवाद चल रहा था । वह अपने दो बच्चों को लेकर मायके में रह रही थी । लवकुश ने उसे घर लाने की कई बार कोशिश की, लेकिन वह नहीं आई। ग्रामीणों का कहना है कि पत्नी के नहीं आने पर वह परेशान था। 
विज्ञापन


25 फरवरी की रात में पति ने टीनशेड में के पाइप में फंदा लगाया और उस पर झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ गोपाल सिंह ने बताया कि इस घटना के बारे में किसी ने भी कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर या तहरीर आने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed