{"_id":"59e100864f1c1b68678b594a","slug":"writer-amin-mobilized-on-sedition-from-sdm","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम से बदसलूकी पर लेखपाल-अमीन लामबंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम से बदसलूकी पर लेखपाल-अमीन लामबंद
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद में हुई एफडीए टीम की छापामारी के दौरान एसडीएम व अन्य अधिकारियों के साथ की गई अभद्रता के विरोध में अब लेखपाल एवं राजस्व संग्रह अमीन संघ भी लामबंद हो गया है। दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने मांग की कि अधिकारियों से बदसलूकी करने वाले लोगों के खिलाफ विधिवत रूप से कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन चलाने के लिए मजबूर होंगे।
उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के तत्वावधान में पुरानी कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। अध्यक्षता कैलाश बाबू ने की और संचालन देवी शरण उपाध्याय ने किया। बैठक में संग्रह अमीनों ने एक स्वर से एसडीएम को बंधक बनाने एवं अभद्रता करने की कड़े शब्दों में निंदा की। संगठन ने निर्णय लिया कि जब तक व्यापारियों के खिलाफ विधिवत रूप से कार्रवाई एवं गिरफ्तारी नहीं की जाएगी, तब तक संगठन कार्य बहिष्कार करेगा। बैठक में रामकुमार उपाध्याय, जगदीश प्रसाद शर्मा, मुकेश चौहान, राजनलाल दीक्षित, उमेश कुमार उपाध्याय सहित सभी राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिला व तहतील स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के भी तहसील सदर के सभागार में एक आपात बैठक हई। इसमें एसडीएम सादाबाद के साथ अराजक तत्वों द्वारा की गई अभद्रता की कड़े शब्दों में निंदा की। संघ द्वारा बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि जब तक उक्त अराजक तत्वों के खिलाफ गिरफ्तारी एवं कठोर कार्रवाई नहीं होती। तब तक संघ जिले भर में कार्य बहिष्कार करेगा। बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष एवं सचिव सहित सभी लेखपाल मौजूद थे। उधर सादाबाद में भी लेखपालों ने दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रखा। तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर लेखपालों ने चेतावनी दी कि दोषी व्यापारियों की गिरफ्तारी तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
धरने में समस्त लेखपाल, संग्रह अमीन, उप्र मिनिस्ट्रियल संघ, संग्रह सेवक, रजिस्ट्रार कानूनगो शामिल थे। धरने की अध्यक्षता राजस्व निरीक्षक कृष्ण मोहन व संचालन ह्देश कुमार शर्मा ने किया। धरने में जिलाध्यक्ष लखपति सिंह, जगदीश प्रसाद शर्मा, नितेश गौतम, चुन्नीलाल, विनोद महामना, मुकेशचंद, निरंजन सिंह, किशोर सिंह, राजपाल सिंह यादव, भगवान सिंह, दयाचंद पौरुष, निजाम खां, शीलेंद्र कुमार, हरीओम शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, मुनेंद्र कुमार, गौरव पचौरी, ऋषि कुमार, हंसराज, महेश गौतम, सत्यप्रकाश, अरविंद कुमार, योगेंद्र सिंह, नरेंद्र देव, हेमंत, नागेंद्र सिंह, गीता चौधरी आदि मौजूद थे।