फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Worker dies after coming into contact with high-tension line; another suffers burns.

Hathras News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, दूसरा झूलसा

Sun, 11 Oct 2026 02:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after coming into contact with high-tension line; another suffers burns.
सलाउद्दीन का फाइल फोटो - फोटो : File Photo
इगलास रोड स्थित शिव राधे ईंट भट्ठे पर शनिवार को हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद हुए जोरदार धमाके से भट्ठे और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार को शिव राधे ईंट भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूर पास स्थित पेट्रोल पंप से सीढ़ी लेने गए थे। दोनों सीढ़ी लेकर वापस भट्ठे की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक सीढ़ी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के तारों से छू गई। तारों के संपर्क में आते ही जोरदार धमाका हुआ और दोनों मजदूर करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन

धमाके की आवाज सुनकर भट्टे पर काम कर रहे अन्य श्रमिक और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने गढ़ौआ निवासी सलाउद्दीन (32) पुत्र शेर खान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से झुलसे कालू (30) पुत्र सुरेश की हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। घायल मजदूर को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed