{"_id":"6aca34346d530c20b00c4a94","slug":"hathras-cmo-inspected-hasayan-chc-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: हसायन सीएचसी पहुंचे सीएमओ, संविदा कर्मी मिले नदारद, तीन दिनों से हड़ताल पर कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: हसायन सीएचसी पहुंचे सीएमओ, संविदा कर्मी मिले नदारद, तीन दिनों से हड़ताल पर कर्मचारी
Sat, 10 Oct 2026 06:19 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 10 Oct 2026 06:19 PM IST
सार
निरीक्षण में नियमित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित मिले, जबकि एनएचएम के कुछ संविदा कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इन्हें नौ अक्तूबर को अनधिकृत अनुपस्थिति के चलते नोटिस जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
हसायन सीएचसी का निरीक्षण करते हाथरस सीएमओ
- फोटो : संवाद
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
एनएचएम संविदा कर्मचारियों की तीन दिन से जारी हड़ताल के बीच हाथरस सीएमओ ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति परखते हुए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
सीएमओ दोपहर 2:42 बजे सीएचसी पहुंचे। निरीक्षण में नियमित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित मिले, जबकि एनएचएम के कुछ संविदा कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इन्हें नौ अक्तूबर को अनधिकृत अनुपस्थिति के चलते नोटिस जारी किया जा चुका है। इमरजेंसी वार्ड में सभी जरूरी दवाइयां उपलब्ध मिलीं।
विज्ञापन
इमरजेंसी और प्रसव कक्ष के उपकरण भी पूरी तरह क्रियाशील पाए गए। वहीं, नवजात शिशु देखभाल कक्ष में कम वजन वाले बच्चों को भर्ती करने और डिस्चार्ज करने के बीच कम अंतराल पर स्टाफ नर्स संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे पाईं। इस पर सीएमओ ने ऐसे बच्चों को कम से कम दो दिन भर्ती रखने और पूरी तरह स्वस्थ होने पर ही छुट्टी देने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल परिसर की प्रकाश व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने को कहा।
विज्ञापन