{"_id":"6acaae086ee7bbe658095d2b","slug":"nandotsav-celebrated-during-rasleela-devotees-immersed-in-jubilation-hathras-news-c-2-1-ali1027-1087369-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रासलीला में मनाया नंदोत्सव, उल्लास में डूबे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रासलीला में मनाया नंदोत्सव, उल्लास में डूबे भक्त
Sun, 11 Oct 2026 02:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
रासलीला का मंचन करते कलाकार।
- फोटो : Archive
श्रीकृष्ण सेवा संस्थान की ओर से श्री चिरंजीलाल इंटर कॉलेज आगरा रोड पर आयोजित रासलीला में शनिवार को नंदोत्सव मनाया गया। बधाई गीतों की प्रस्तुति पर भक्त आनंद में डूब गए। इस दौरान खिलौने, टॉफी, बिस्कुट और चॉकलेट लुटाए गए।
लीला में कलाकारों ने दिखाया कि कंस द्वारा भेजी गई राक्षसी पूतना बालकृष्ण को मारने के इरादे से नंदगांव पहुंचती है, लेकिन श्रीकृष्ण उसका उद्धार कर देते हैं। इसके बाद भगवान शंकर बालकृष्ण के दर्शन करने नंदबाबा के घर पहुंचते हैं। यशोदा मैया उन्हें दर्शन नहीं करातीं तो भगवान शंकर स्वयं श्रीकृष्ण से दर्शन कराने की प्रार्थना करते हैं। आखिरकार मैया यशोदा उन्हें बाल गोपाल के दर्शन कराती हैं। इस प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
रासलीला में रास, झूमर और मयूर नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को बांधे रखा। राधा-कृष्ण के स्वरूपों का माल्यार्पण हिमांशु कोल, मुकेश बिंदी, ऊषा, संजय वार्ष्णेय, ललित माहेश्वरी और रेनू वार्ष्णेय ने किया। मौके पर संस्थान के अध्यक्ष आशुतोष वार्ष्णेय, महामंत्री प्रेमप्रकाश बौहरे, देवेंद्र गांधी, मीडिया प्रभारी डॉ. गोविंद माहेश्वरी, पवन शर्मा, संजय किराना, मधुर राठी, अंकित वर्मा आदि मौजूद रहे।