फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Missing youth body found hanging

चंदपा: लापता युवक का शव घर में ही फंदे पर लटका मिला, तेज दुर्गंध आने पर लगा पता, मायके में रह रही पत्नी

Sat, 10 Oct 2026 10:45 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 10 Oct 2026 10:45 PM IST
सार

युवक के माता-पिता व दो भाइयों की मृत्यु कई साल पहले हो चुकी है। छोटा भाई अलग रहता है। मकान में कन्हैयालाल अकेला रहता था। पड़ोसियों ने बताया कि चार दिन से युवक मोहल्ले में नजर नहीं आया था।

विज्ञापन
Missing youth body found hanging
खुदकुशी - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

चंदपा के गांव नगला लच्छी में शनिवार देर शाम कन्हैयालाल (35) का शव उसके ही घर में फंदे पर लटका मिला। तेज दुर्गंध पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


गांव निवासी कन्हैयालाल काफी दिनों से अकेला रह रहा था। पुलिस व पड़ोसियों के अनुसार वह शराब का आदी था। इस कारण रक्षाबंधन पर पत्नी ममता मायके मेरठ चली गई थी। साथ में 10 साल की बेटी व 12 साल के बेटे को भी ले गई थी।
विज्ञापन


इधर युवक के माता-पिता व दो भाइयों की मृत्यु कई साल पहले हो चुकी है। छोटा भाई अलग रहता है। मकान में कन्हैयालाल अकेला रहता था। पड़ोसियों ने बताया कि चार दिन से युवक मोहल्ले में नजर नहीं आया था। उन्हें लगा कि वह लापता है। नशे के चलते वह अकसर लापता रहता था। शाम को तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसी घर में दाखिल हुए। झांकर देखा तो वह फंद पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदपा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा छानबीन शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। सीओ सादाबाद योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि प्रकरण में जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed