{"_id":"6acaabde184febae76043d1f","slug":"sugar-prices-surge-ahead-of-the-festival-costlier-by-six-rupees-per-kg-in-five-days-hathras-news-c-56-1-hts1003-155467-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: त्योहार से पहले चीनी के दाम में उछाल, पांच दिन में छह रुपये किलो महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: त्योहार से पहले चीनी के दाम में उछाल, पांच दिन में छह रुपये किलो महंगी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
त्योहार से पहले चीनी की कीमतों में तेजी आने से लोगों की जेब पर असर पड़ने लगा है। पिछले पांच दिनों में थोक बाजार में चीनी के दाम छह रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं।
किराना के थोक कारोबारी प्रदीप गुप्ता, राहुल कुमार, मोहन लाल के अनुसार, चीनी की आवक में कमी को कीमतों में उछाल की प्रमुख वजह माना जा रहा है। पहले थोक में चीनी करीब 47 रुपये किलो मिल रही थी, जो अब 53 रुपये तक पहुंच गई है। ऐसे में ऊंचे भाव पर माल खरीदने से नुकसान का जोखिम बना हुआ है।
फुटकर विक्रेता संजय कुमार ने बताया कि थोक भाव बढ़ने के कारण ग्राहकों को चीनी 54 से 55 रुपये किलो खरीदनी पड़ रही है। महंगाई के चलते लोग खरीदारी से पहले भाव पूछ रहे हैं। त्योहार के दौरान मांग बढ़ने की संभावना है, लेकिन कीमतों में लगातार बदलाव से दुकानदारों को भी बिक्री के भाव तय करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
ग्राहकों के बजट पर पड़ेगा असर : चीनी के दाम बढ़ने से घरेलू खर्च बढ़ने की आशंका है। त्योहारों पर मिठाइयां और पकवान बनाने में चीनी की खपत बढ़ती है। ऐसे में कीमतों में तेजी बनी रही तो परिवारों का बजट प्रभावित हो सकता है।