{"_id":"69a730f545de4cd53f021ee9","slug":"wood-worth-rs-75-lakh-was-traded-on-holi-hathras-news-c-56-1-hts1003-145366-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: होली पर 75 लाख रुपये की लकड़ी का हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: होली पर 75 लाख रुपये की लकड़ी का हुआ कारोबार
Wed, 04 Mar 2026 12:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
शहर के बीएच ऑयल मिल रोड पर बिक्री के लिए रखी लकड़ी। संवाद
- फोटो : Samvad
जिले में होलिका दहन के अवसर पर इस वर्ष भी लकड़ी का अच्छा-खासा कारोबार हुआ है। अनुमान के अनुसार करीब 75 लाख रुपये की लकड़ी की बिक्री हुई। होलिका दहन के लिए लगभग आठ हजार कुंतल लकड़ी की खपत दर्ज की गई।
जिले में लगभग 1569 चिह्नित स्थलों पर होलिका दहन किया गया। प्रत्येक स्थल पर औसतन छह क्विंटल लकड़ी के साथ मूंज का भी प्रयोग किया गया। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कई स्थानों पर पहले से लकड़ी एकत्रित की गई थी, जबकि बड़ी मात्रा में लकड़ी बाजार से खरीदी गई। व्यापारियों के अनुसार पेड़ों की टहनियों वाली लकड़ी के दाम करीब 700 रुपये प्रति क्विंटल रहे, जबकि मूंज की लकड़ी 300 रुपये प्रति बंडल के हिसाब से बिकी।
त्योहार से एक-दो दिन पहले मांग बढ़ने के कारण लकड़ी की मंडियों में अच्छी चहल-पहल रही। कारोबारियों का कहना है कि होलिका दहन उनके लिए वर्ष का प्रमुख सीजन होता है। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग लकड़ी खरीदने पहुंचते हैं, जिससे कारोबार में तेजी आती है। लकड़ी कारोबारी मनोज कुमार ने बताया कि इस साल कारोबार मौसम साफ होने के चलते अच्छा रहा है।