{"_id":"69fa543c4c1425e90c0b25f0","slug":"women-staged-a-protest-against-smart-meters-hathras-news-c-56-1-hts1003-148121-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन
Wed, 06 May 2026 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 06 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर की शिकायत लेकर ओढ़पुरा बिजलीघर पर पहुंचीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में स्मार्ट मीटर का विरोध थमता नजर नहीं आ रहा। मंगलवार को ओढ़पुरा बिजलीघर पर नगला भोजा की महिलाओं ने पहुंचकर प्रदर्शन किया और पुराने मीटर दोबारा लगाए जाने की मांग उठाई।
महिलाओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड करने के सरकार के ऐलान के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उनका आरोप है कि स्मार्ट मीटर तेज चल रहे हैं, जिससे बिजली खपत अधिक दिखती है और बिल ज्यादा आता है।
प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने कहा कि प्रीपेड व्यवस्था में बार-बार रिचार्ज की परेशानी थी, जबकि पोस्टपेड व्यवस्था में अब महीने के अंत में भारी-भरकम बिल आने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में दोनों ही स्थितियों में उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि पुराने मीटर दोबारा नहीं लगाए गए और समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और तेज करेंगी। अधीक्षण अभियंता अजीत कुमार सिंह ने बताया कि महिलाओं को समझाया गया है और बताया गया है कि सरकार की ओर से भी उपभोक्ताओं को राहत दी जा रही है।
हमें किसी भी कीमत पर स्मार्ट मीटर नहीं चाहिए। हमें हमारे पुराने मीटर चाहिए, ताकि हमारा बिल बढ़कर न आए। हम मीटर उखाड़कर फेंक नहीं रहे, लेकिन हमें इसके लिए मजबूर न किया जाए।
-मछला देवी निवासी नगला भोजा।
बिजली निगम ऐसा सोच रहा है कि एक परिवार की जो कमाई है, वह पूरी की पूरी उन्हें ही दे दें। पुराने मीटर में रीडिंग सही आती थी, लेकिन नए स्मार्ट मीटर में तो बिजली न आने पर भी रीडिंग चलती है।
-अंगूरी देवी निवासी नगला भोजा।