फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Women's Day: Leo's oath to keep women dignity intact

महिला दिवस: नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की ली शपथ

Sun, 10 Mar 2019 12:16 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sun, 10 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Women's Day: Leo's oath to keep women dignity intact
रामबाग इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर पर शपथ पत्र भरते प्रधानाचार्य व शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। विश्व महिला दिवस के मौके पर सरकारी कार्यालयों और सामाजिक संगठनों में अमर उजाला अपराजिता -100 मिलियन स्माइल्स की मुहिम चली। विभिन्न कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस अभियान के तहत शपथ पत्र भरे और नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील कुमार, बीएसए हरीशचंद्र, सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर, सीएमएस डॉ. आईबी सिंह, एसीएमओ डॉ. बिजेंद्र सिंह, डीपीएम बलवीर सिंह ने अपने कार्यालयों में शपथ पत्र भरे। जिला संयुक्त चिकित्सालय में डॉ. पीके श्रीवास्तव, डॉ. संतोष गुप्ता, डॉ. एसके मल्होत्रा, डॉ. सुमित कपूर आदि के अलावा अन्य पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मियों ने शपथ पत्र भरे। इसके अलावा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में डायट प्रवक्ता नीलम दिनकर, सुधीर कुमार आदि के अलावा अन्य बीटीसी प्रशिक्षुओं ने भी नारी गरिमा की  शपथ ली और शपथ पत्र भरे।
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक कार्यालय में उप कृषि निदेशक आत्मा योजना डॉ. हरिओम शर्मा, अनिल उपाध्याय, सुनहारी लाल गौतम आदि ने अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत शपथ पत्र भरे। थाना कोतवाली हाथरस गेट में हाथरस गेट कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र दीखित ने भी अन्य पुलिस कर्मियों के साथ शपथ पत्र भरे। ओढ़पुरा बिजली कार्यालय में अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल, एक्सईएन खानचंद्र, एक्सईएन आदित्य पाण्डेय, एक्सईएन एके रुहेला आदि कर्मियों ने अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत शपथ पत्र भरे। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं और उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपराजिता के शपथ पत्र भरे। नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने की शपथ ली। रोडवेज में कार्यवाहक स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह, राजवीर सिंह, राकेश कुमार आदि ने अपराजिता के शपथ पत्र भरे। वहीं हाथरस सिटी स्टेशन पर एसएस केसी कुशवाहा, आरपीएफ प्रभारी उदयराज, जीआरपी प्रभारी सोनू राजौरा ने स्टाफ के साथ अपराजिता के शपथ पत्र भरे। मुख्य डाकघर में पोस्टमास्टर रामबाबू सिंह के नेतृत्व में शपथ पत्र भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed