फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Women raise their voices against the girl child

कन्या भ्रूण के खिलाफ आवाज उठाएं महिलाएं

Sat, 27 Feb 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Women raise their voices against the girl child

हाथरस। जायटं्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली के तत्वावधान में स्थानीय दीप हॉस्पिटल पर कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए शनिवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में महिलाओं को कन्या भ्रूण हत्या के लिए बनाए गए विभिन्न कानूनों एवं निर्धारित सजा के बारे में बताया। 

मुख्य अतिथि डॉ. दीपा शर्मा ने भ्रूण हत्या से उत्पन्न मानसिक और शारीरिक विकारों और प्रभावों से महिलाओं को अवगत कराया। ग्रुप अध्यक्ष जायंट्स गुंजन दीक्षित ने कहा कि हम स्त्री ही इस सृष्टि का आधार हैं। अगर इस आधार को ही समाप्त कर दिया तो यह सृष्टि ही समाप्त हो जाएगी। उन्हाेंने बताया कि जयपुर में आयोजित कांफ्रेंस में केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी द्वारा इस बात की वकालत की गई है कि प्रत्येक गर्भवती स्त्री यह सुनिश्चित करे कि महिला द्वारा बच्चे को जन्म दिया गया है या नहीं और यदि कन्या भ्रूण हत्या की गई है तो दोषियों को सजा दी जाए। अस्पताल के मरीजों को स्वल्पाहार वितरित किया गया। इस मौके पर मंजू, दीपा चड्ढा, लीना अग्रवाल, रजनी आंधीवाल, आशा शर्मा, सीमा वार्ष्णेय, कमलेश अरोड़ा, साधना वार्ष्णेय, पूनम अग्रवाल, मंजूलता वार्ष्णेय आदि मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed