बिजली अव्यवस्थाओं से कस्बे के लोग बेहद परेशान हैं। मंगलवार को मुरसान रोड स्थित प्रकाश नगर की काफी महिलाएं मुरसान रोड स्थित बिजली दफ्तर पर पहुंच गई और वहां उपखंड अधिकारी को अपनी समस्या से अवगत कराया। उपखंड अधिकारी दुर्गेश गौतम ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए त्वरित ही समस्या का समाधान कराकर लोगों को राहत पहुंचाई।
महिलाओं ने आक्रोश जाहिर करते हुए एसडीओ को बताया कि पिछले दो दिन से प्रकाश नगर में कभी बहुत तेज तो कभी बहुत कम वॉल्टेज आ रहे हैं, जिससे टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखा आदि फुंक चुके हैं, लेकिन शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस वजह से वह दिन में न तो चैन से रह पा रहे हैं और न रात को चैन से सो पा रहे हैं। किसी भी विद्युत उपकरण का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। पेयजल की समस्या का सामना भी करना पड़ रहा है। समस्या सुनकर एसडीओ ने मौके पर बिजली कर्मियों की टीम को भेजा और बंच केबिल को ठीक कराकर समस्या का समाधान करा दिया।