{"_id":"6a988e2d22ae2dd698071052","slug":"stampede-in-basgoi-following-a-shootout-between-two-groups-hathras-news-c-259-1-ssn1001-103210-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: फायरिंग... भगदड़ दो पक्षों में हुई फायरिंग से बसगोई में मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: फायरिंग... भगदड़ दो पक्षों में हुई फायरिंग से बसगोई में मची भगदड़
Thu, 03 Sep 2026 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बसगोई में दो पक्षों के बीच झगड़े-मारपीट के बाद फायरिंग शुरू हो गई। इससे गांव में भगदड़ मच गई। घटना मंगलवार देर रात करीब 10:30 बजे की है। एक पक्ष ने थाने में तहरीर दी, जबकि दूसरे पक्ष ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
घटना के बाद के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हैं जिसमें जमीन पड़े कारतूस-खोखे दिख रहे हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई थी। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि एक पक्ष की पार्वती ने एसपी से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया है। उनकी ओर से रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मामले की जांच हो रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
गांव निवासी पार्वती पत्नी अजय चौहान ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि सिद्धू जाट और जेपी निवासी लालगढ़ी, प्रदीप तोमर निवासी बसगोई, मोनू जाट निवासी सासनी और एक अन्य व्यक्ति थार गाड़ी से उनके दरवाजे पर आए। तमंचे और पिस्तौल से फायरिंग की। उनके बेटे अविनाश और अवतार पर गोलियां चलाईं, जिसमें दोनों बाल-बाल बचे। घर की दीवारों पर गोली के निशान मौजूद हैं। मौके पर कारतूस, खोखे पड़े हैं।
विज्ञापन
वहीं दूसरे पक्ष के जय प्रताप निवासी गांव लालगढ़ी ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि इगलास जाते समय बसगोई के निकट गौरव, कृष्ण और चार अन्य लोगों ने उनकी थार गाड़ी रोकी। आरोपियों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग की, जिससे गाड़ी में गोली लगी। इस पर वह अपने गांव की ओर लौटने लगे तो आरोपियों ने पीछा किया।