{"_id":"672d32fa7bd9eaa9170a0669","slug":"women-clash-in-the-middle-of-the-road-video-goes-viral-hathras-news-c-56-1-mrt1060-122427-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बीच सड़क पर भिड़ीं महिलाएं, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बीच सड़क पर भिड़ीं महिलाएं, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Fri, 08 Nov 2024 03:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 03:06 AM IST
सार
दोनों महिलाएं सड़क के किनारे मांगने का काम करती हैं। दोनों महिलाओं को नशे में धुत बताया जा रहा है। किसी ने घटना का वीडियो रिकार्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिलाएं बीच सड़क पर आपस में लड़तीं नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं नशे में हैं। यह वीडियो जिला अस्पताल के गेट नंबर दो के निकट का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
वीडियो में एक महिला दूसरी को पीटती हुई नजर आ रही है। कुछ लोग दोनों में बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह दोनों महिलाएं सड़क के किनारे मांगने का काम करती हैं। दोनों महिलाओं को नशे में धुत बताया जा रहा है। किसी ने घटना का वीडियो रिकार्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन