{"_id":"6af77d217405f36f130dcb86","slug":"police-overlook-traffic-month-during-the-festive-season-hathras-news-c-56-1-hts1004-157035-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: त्योहारों में यातायात माह भूली पुलिस, न चला अभियान और न दिखी जागरूकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: त्योहारों में यातायात माह भूली पुलिस, न चला अभियान और न दिखी जागरूकता
विज्ञापन
सासनी गेट चौराहे पर पुलिस कर्मी के पास से बिना हेलमेट जाते बाइक सवार।
- फोटो : samvad
त्योहारी सीजन और सड़कों पर बढ़ते यातायात के बीच पुलिस प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। हर साल एक नवंबर से शुरू होने वाला यातायात माह अभियान इस बार आधा महीना बीतने के बाद भी विधिवत शुरू नहीं हो सका है। जिले में न तो कोई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और न ही सड़कों पर सघन चेकिंग या यातायात नियमों का पालन कराने के प्रयास दिखाई दे रहे हैं।
जिले में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से अब तक जिले में हुए सड़क हादसों में 250 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हर महीने औसतन 20 से 25 लोगों की मौत हो रही है, जबकि इससे लगभग तीन गुना लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं।
यातायात माह के तहत वाहन चेकिंग की जा रही है और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। प्रवेश परीक्षाओं, त्योहारों और अन्य कारणों से विधिवत शुभारंभ कार्यक्रम नहीं किया गया है। स्कूल-कॉलेजों में कार्यशालाएं आयोजित कराई जाएंगी। -रामानंद कुशवाहा, एएसपी।