फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Women are connecting Mangalmukhis with the mainstream of society

Hathras News: मंगलमुखियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ रहीं महिलाएं

Tue, 23 Dec 2025 01:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 23 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Women are connecting Mangalmukhis with the mainstream of society
अखिल भारतीय वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन की महिलाएं मंगलमुखियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। इस पहल के अंतर्गत वास्तविक मंगलामुखियों को समाज के बीच लाकर उन्हें सम्मानित किया जा रहा है, जिससे उनके प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन

समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय मंगलमुखियों को प्रोत्साहित कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है। वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन की यह पहल सामाजिक समरसता, समानता और संवेदनशीलता का संदेश दे रही है।
विज्ञापन

टीम ने मंगलामुखी मनीषा को सामाजिक कार्यों में निभाई जा रही अहम भूमिका के लिए सम्मानित किया और उन्हें सामाजिक कार्याें के लिए प्रेरित किया। टीम की सरपरस्ती में मनीषा कई सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेती रही हैं। वह जरूरतमंदों की सहायता भी करती हैं। इस टीम में अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय, कुसुम वार्ष्णेय, पूनम वार्ष्णेय, रेनू, डिंपल, श्वेता, राजेश, कल्पना, मंजू, नीलम आदि पदाधिकारी व सदस्याएं मौजूद रहीं। अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय का कहना है कि मंगलामुखी इसी समाज का हिस्सा हैं। उन्हें हेय दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed