फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman's body found hanging from a noose, murder alleged

Hathras News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Thu, 24 Jul 2025 12:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 24 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from a noose, murder alleged
क्षेत्र के गांव मटरू में मंगलवार देर रात मुन्नी देवी (42) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला शव। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव मटरू निवासी प्रमोद कुमार मंगलवार देर रात धान रोपने गए थे। वह किसी कारणवश देर रात लौटे तो उनकी पत्नी मुन्नी देवी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, जिसे देखकर उनकी चीख निकल गई। उनकी चीख सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मुन्नी देवी की प्रमोद से 22 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उन्होंने अपने पीछे दो पुत्रियों और पुत्र को बिलखते हुए छोड़ा है। मृतका के भाई दिनेश कुमार निवासी निजामपुर पचोखरा जिला फिरोजाबाद ने ससुरालियों पर उसकी बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। सीओ सादाबाद अमित कुमार पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाली पर अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारण की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed