फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman will be honored, only then will the country become great

नारी का होगा सम्मान, तभी बनेगा देश महान

Thu, 11 Jul 2019 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Woman will be honored, only then will the country become great
नारी का होगा सम्मान, तभी बनेगा देश महान
विज्ञापन

अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत हुई भाषण प्रतियोगिता
एसडीएम सदर ने लड़कियों की पढ़ाई और महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं की दी जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। स्थानीय लाला का नगला स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्राओं ने नारी सशक्तीकरण पर अपने विचार रखे। शुभारंभ एसडीएम सदर नीतीश कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समत्र दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तदुपरांत कॉलेज के प्रबंधक और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक वीएस ग्रोवर, पूर्व प्रबंधक आरएन कौशिक, प्रधानाचार्य मुकेश गौतम, उप प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार शर्मा ने एसडीएम सदर का स्वागत किया।
छात्राओं ने अपने भाषणों में महिलाओं की स्थिति के बारे में व्याख्या की और इस बात पर जोर दिया कि महिलाएं अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों। छात्रा मनीषा ने कहा कि कुछ लोग अभी भी रूढ़िवादी प्रथाओं को नहीं छोड़ रहे, लेकिन अब इस समाप्त करने की जरूरत है। दहेज जैसी प्रथा आज भी लागू है। छात्राओं ने कहा कि अब बेटे और बेटी में कोई भेद नहीं होना चाहिए। छात्रा ने कहा कि नारी का होगा सम्मान, तभी बनेगा देश महान। छात्रा शिवानी ने कहा कि हमारे देश में नारी का स्थान काफी ऊंचा रहा है। शास्त्रों में भी कहा गया है कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता वास करते हैं। इसके अलावा छात्रा रुखसार, अंजलि आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कई छात्राओं ने कविता आदि प्रस्तुत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन में एसडीएम सदर नीतीश कुमार ने कहा कि नारी सशक्तीकरण की बात तो जोर-शोर से हो रही है, लेकिन इसकी शुरुआत घर से होती है। जब एक घर में लड़की पैदा होती है। तब परिजन उसके साथ कैसा व्यवहार करते हैं और जब एक लड़का पैदा होता है, तब उसके साथ कैसा व्यवहार करते हैं। तभी यह स्पष्ट हो जाता है कि लड़का-लड़की में भेदभाव किया जा रहा है या नहीं। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित किया कि वह ज्यादा से ज्यादा शिक्षा ग्रहण करें। अपने अधिकारों को जानें और फिर कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने लड़कियों की पढ़ाई, रोजगार और महिलाओं के हित में चलाई जा रही तमाम सरकारी योजनाओं की भी इस मौके पर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदर ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति कभी अत्याचार का शिकार नहीं हो सकता, क्योंकि उसे अपने अधिकारों की जानकारी होती है। इसलिए शिक्षित बनें और अपना लक्ष्य तय करें। कार्यक्रम में प्रबंधक वीएस ग्रोवर ने इस कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने भी कहा कि वर्तमान में जागरूकता बेहद जरूरी है। तभी हम अपने अधिकारों के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकेश गौतम ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में अध्यापिकाओं में संध्या दीक्षित, रीता सेंगर, ऋतु शर्मा के अलावा सुरेश कुमार, इंद्रपाल के साथ-साथ काफी छात्राएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed