{"_id":"63f3956b7d89d0a54c04fd0a","slug":"woman-showered-slippers-on-the-youth-freed-herself-and-ran-away-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathtras News: महिला ने युवक पर बरसाई चप्पल, खुद को छुड़कार भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathtras News: महिला ने युवक पर बरसाई चप्पल, खुद को छुड़कार भागा
Mon, 20 Feb 2023 09:14 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 20 Feb 2023 09:14 PM IST
सार
एक महिला और युवती घंटाघर की तरफ जा रही थी। इसी बीच एक युवक ने युवती को कुछ बोल दिया। इस पर युवती के साथ जा रही महिला ने उसे पकड़ लिया। अपने पैर से चप्पल निकाल कर आरोपी को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
युवक को पीटती महिला
- फोटो : वीडियो ग्रेब
विस्तार
हाथरस के घंटाघर के निकट सोमवार दोपहर एक युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवती के साथ जा रही महिला ने आरोपी को पकड़ लिया और सरेरहा उसे चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। भीड़ जुटने पर आरोपी मौका देखकर फरार हो गया। देर शाम इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
एक महिला और युवती घंटाघर की तरफ जा रही थी। इसी बीच एक युवक ने युवती को कुछ बोल दिया। इस पर युवती के साथ जा रही महिला ने उसे पकड़ लिया। अपने पैर से चप्पल निकाल कर आरोपी को पीटना शुरू कर दिया। युवक को पीटता देखकर लोग जुट गए।
विज्ञापन
आरोपी पर महिला लगातार चप्पल बरसा रही थी। लोग उसके पिटने का समर्थन करने लगे। इसी बीच आरोपी ने महिला से खुद को छुड़ाया और मौका देखकर भाग निकला। हालांकि पीड़िता ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन