फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman dies in hospital, allegations of negligence in treatment

Hathras News: अस्पताल में महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप, हुआ हंगामा

Tue, 11 Jun 2024 03:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 11 Jun 2024 03:28 AM IST
सार

कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अंशू घायल हो गईं। परिजन उन्हें इलाज के लिए लाइफ केयर हॉस्पिटल में ले गए। जहां अंशू की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार वालों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Woman dies in hospital, allegations of negligence in treatment
मृतक महिला अंशू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कैलोरा चौराहा स्थित एक अस्पताल में 10 जून को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को शांत किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


सासनी क्षेत्र के गांव कौमरी निवासी अंशू (22) पत्नी रवेंद्र 10 जून शाम को देवर सोनू के साथ बाइक पर अपने मायके गांव बरौली जा रही थीं। रास्ते में एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अंशू घायल हो गईं। परिजन उन्हें इलाज के लिए कैलोरा चौराहा स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल में ले गए। सोमवार की सुबह अंशू की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


इस पर परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। घरवालों का कहना था कि अंशू के गंभीर चोट नहीं थी, लेकिन इसके बाद भी चिकित्सकों ने गलत इंजेक्शन लगाया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी होने पर 10 जून को दोपहर को स्वास्थ्य विभाग की टीम लाइफ केयर हॉस्पिटल पहुंची और पूरे मामले की जांच की। घटना के संबंध में मृतका के भाई धर्मवीर सिंह ने कोतवाली हाथरस जंक्शन में तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया है कि अस्पताल प्रशासन लगातार ठीक करने की गारंटी देता रहा। खुद दवा न देकर मरीज को बिना जानकारी वाले स्टाफ से इंजेक्शन लगवाए।

महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. आनंद कुमार, सीओ, सिकंदराराऊ।
9 जून की शाम को महिला के परिजन उसे लेकर आए थे। परिजनों ने बताया था कि सिर में चोट है। डॉक्टर ने देखने के बाद कहा कि पहले सिर का सीटी स्कैन कराना होगा उसके बाद इलाज दिया जाएगा। परिजनों द्वारा इलाज में लापरवाही को लेकर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह पूरी तरह से गलत और निराधार हैं। -महेश कुमार, संचालक, लाइफ केयर हॉस्पिटल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed