फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman dies after eating sweet at temple

Hathras: मंदिर में रखी मिठाई खाकर 19 लोग बीमार, एक महिला की मौत, 15 लोग पहुंचे आगरा, सैंपल लिए

Sat, 25 Oct 2025 10:59 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 25 Oct 2025 10:59 AM IST
सार

मंदिर में 21 अक्तूबर की रात खोवे से बने लड्डुओं का एक डिब्बा रखा मिला था। पूजा करने आईं महिलाओं ने यह डिब्बा प्रसाद का समझा तथा आपस में बांट लिया। प्रसाद लेने वालों में मुन्नी देवी भी थीं। यह प्रसाद दूसरे दिन महिलाओं में आस-पड़ोस में भी बांटा। इसके बाद 23 अक्तूबर की शाम को मंदिर में चार डिब्बे रखे मिले।

विज्ञापन
Woman dies after eating sweet at temple
गांव के बाहर बना मंदिर जहां जहरीले लड्डू से भरा डिब्बा रखा गया - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में सिकंदराराऊ के गांव माधुरी में मंदिर पर रखी मिली मिठाई का सेवन करने से गांव के 20 लोग बीमार हो गए। इनमें एक महिला मुन्नी देवी (55) की शनिवार तड़के मृत्यु हो गई। महिला की मौत से गांव में हड़कंप मच गया। शेष बीमारों को सीएचसी सिकंदराराऊ ले जाया गया। इधर सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी गांव के लिए दौड़ पड़े। फूड विभाग व फॉरेंसिक टीम ने मिठाई के नमूने लिए। बीमार 15 लोगों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शेष चार की हालत सामान्य है तथा प्राथमिक उपचार के बाद घर पहुंच गए हैं। इधर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद विसरा सुरक्षित किया गया है।

विज्ञापन


गांव के बाहर बने मंदिर में 21 अक्तूबर की रात खोवे से बने लड्डुओं का एक डिब्बा रखा मिला था। पूजा करने आईं महिलाओं ने यह डिब्बा प्रसाद का समझा तथा आपस में बांट लिया। प्रसाद लेने वालों में मुन्नी देवी भी थीं। यह प्रसाद दूसरे दिन महिलाओं में आस-पड़ोस में भी बांटा। इसके बाद 23 अक्तूबर की शाम को मंदिर में चार डिब्बे रखे मिले। जिनमें दो बूंदी के लड्डू तथा दो खोआ के लड्डुओं के थे। गोवर्धन पर्व के चलते मंदिर में भीड़ थी। ग्रामीणों ने इन्हें भी प्रसाद का ही समझा और अगले दिन 23 अक्तूबर को गांव में प्रसाद बंटवा दिया गया। 
विज्ञापन

मृतका मुन्नी देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दिन शाम से ग्रामीणों की तबीयत खराब होना शुरू हो गई। एक के बाद एक लोग बीमार पडऩे लगे। 24 अक्तूबर को दस लोगों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। बाकी लोग गांव में ही सही होने का इंतजार कर रहे थे। शनिवार की सुबह मुन्नी देवी की मौत से बाकी बीमार लोगों के परिजनों में खलबली मच गई। वे अपने मरीजों को लेकर सीएचसी सिकंदराराऊ पहुंचे तथा भर्ती कराया। यहां आठ लोगों को भर्ती कराया गया, जिनमें से छह को परिजन बेहतर इलाज के लिए आगरा ले गए।

इधर सूचना पर एडीएम, एएसपी, एसडीएम व सीओ सिकंदराराऊ गांव पहुंच गए। ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। मंदिर जाकर भी स्थिति को समझा। इधर डीएम के आदेश पर खाद्य विभाग की टीम पहुंची तथा बचे मिठाई के नमूने लिए। विषाक्त की आशंका पर पुलिस फॉरेसिंक टीम ने भी नमूने लिए हैं।
 

टीम को भेजकर घटना की जानकारी कराई गई है। एक महिला की मृत्यु हुई है। बाकी लोग सुरक्षित हैं। प्रथम दृष्टया फूड प्वाइजनिंग का मामला लग रहा है। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है। मिठाई के नमूने ले लिए गए हैं। पता लगाया जाएगा कि मिठाई कहां से आई और कौन रखकर गया। यदि कोई षडय़ंत्र पाया जाता है तो यथोचित कार्यवाही की जाएगी।-राहुल पांडेय, डीएम, हाथरस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed