{"_id":"6aca9368f1818f369b0c732b","slug":"woman-dies-after-childbirth-hospital-owner-absconding-hathras-news-c-2-1-ali1027-1087092-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, अस्पताल संचालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, अस्पताल संचालक फरार
Sun, 11 Oct 2026 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर जैन पेट्रोल पंप के सामने स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद 27 वर्षीय प्रीति की मौत हो गई, जबकि नवजात शिशु सुरक्षित है। घटना के बाद अस्पताल संचालक फरार हो गया।
परिजनों ने अस्पताल संचालक और आशा कार्यकर्ता पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। गांव वीरनगर निवासी अजीत की पत्नी प्रीति को प्रसव पीड़ा होने पर गांव की आशा कार्यकर्ता कृष्णा निजी अस्पताल लेकर पहुंचीं। परिजनों के अनुसार ऑपरेशन के बाद प्रीति ने बेटे को जन्म दिया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल संचालक ने उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव लौट आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन मामले में तहरीर देने की तैयारी कर रहे हैं। संवाद