{"_id":"5da4bc1d8ebc3e93b0397b85","slug":"woman-commits-suicide-at-homeclash-hathras-news-ali216232794","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहक्लेश में महिला ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहक्लेश में महिला ने की आत्महत्या
विज्ञापन
गृहक्लेश में महिला ने की आत्महत्या
कोतवाली मुरसान क्षेत्र के दयालपुर के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ हादसा
रेलवे ट्रैक पर शव के पास ही मिला सुसाइड नोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव दयालपुर की महिला ने गृह क्लेश में रेलवे ट्रैक पर आकर आत्महत्या कर ली। शव के पास पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सुसाइड नोट को लेकर पुलिस जांच करेगी।
मुरसान के गांव दयालपुर निवासी रिपुदमन सिंह की पत्नी गीता देवी (40 वर्ष) रविवार की शाम को करीब पांच बजे घर से मंदिर जाने की कह कर निकली। देररात तक जब गीता देवी घर नहीं लौटी तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन कहीं पर उसका कोई सुराग नहीं लगा। इधर, सोमवार की सुबह करवन नदी के निकट रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव लोगों को दिखाई दिया। कई घंटे बाद उस शव की शिनाख्त लोगों ने गीता देवी के रूप में की। यहां पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव के पास पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें महिला ने आत्महत्या के पीछे अपना दर्द बयां किया है।
हालांकि मृतका के पति और मायके के किसी भी व्यक्ति ने इस मामले में किसी पर भी आरोप लगाते हुए पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है, फिर भी सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस इस मामले की तहकीकात करेगी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। एसएचओ सत्यप्रकाश ने बताया कि महिला ने आत्महत्या की है। उसके शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी जांच की जाएगी, ताकि आत्महत्या के पीछे के कारण की हकीकत सामने आ सके।